ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

नीतीश की हैसियत सिर्फ एक मुंशी की तरह: सीएम पर सुशील मोदी का तीखा तंज, बोले- बड़ी गलतफहमी के शिकार हो गए हैं मुख्यमंत्री

11-Jun-2023 06:50 PM

By First Bihar

MOTIHARI: 23 जून को विपक्षी दलों की बड़ी बैठक पटना में होने वाली है। जेडीयू ने दावा किया है कि 18 विपक्षी दलों के नेता इस बैठक में शामिल होंगे। इसी बीच बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है। सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार की हैसियत अब सिर्फ एक मुंशी की तरह होकर रह गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को गलतफहमी हो गई है कि वे विपक्ष के नेता बन गए हैं।


दरअसल, केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजेपी नेता विभिन्न जिलों का दौरान कर मोदी सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों से बता रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत सुशील मोदी रविवार को मोतिहारी पहुंचे थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राहुल गांधी पर एक साथ हमला बोला। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की हैसियत अब सिर्फ सूचनावाहक यानी मुंशी की तरह हो गई है। उनका काम सिर्फ यह बताना रह गया है कि विपक्ष की बैठक हो रही है आप जरूर आएं।


सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार एक बड़ी गलतफहमी के शिकार हो गए हैं, उन्हें लगता है कि वे विपक्ष के नेता हो गए हैं लेकिन उन्हें अब कोई स्वीकार करने वाला नहीं हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज किया और कहा कि बीजेपी चाहती है कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता बनें और उनके साथ हमारी लड़ाई हो। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को यह घोषणा कर देनी चाहिए कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।