Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
12-Nov-2022 12:54 PM
PATNA : भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी बिहार में महागठबंधन कि सरकार बनने के बाद लगातार हमलावर हैं। उन्होंने बीते रात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा था कि नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम टांय टांय फिस हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश का वोट बीजेपी के साथ हो गया है। अब सुशील मोदी के इस बयानों को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने ही अंदाज में सुशील मोदी पर तंज कसा है।
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, "सुशील जी, विपक्षी एकता की मुहिम टांय-टांय फिस्स होगी या 2024 में भाजपा मुक्त भारत का आगाज होगा ये समय बताएगा. 36752 वोट से 1794 पर आ गए फिर भी जनाधार दिखता है...वाह भाई वाह..! बड़का झूठा पार्टी की फितरत ही है 'एक झूठ को सौ बार बोलना', आप इसी फितरत के शिकार हैं. लगे रहिए।" बता दे कि, इससे पहले भी सुशील कुमार मोदी के बयानों पर ललन सिंह पलटवार करते रहें हैं। वो हमेशा ट्वीट के जरिए ही सुशील मोदी को जवाब डेट रहते हैं। हालांकि, इसको लेकर जब ललन सिंह से सवाल किया जाता है तो हमेशा कहते रहते हैं कि सुशील मोदी का काम ही सिर्फ बोलना रह गया है, इसलिए वो कुछ न कुछ बोलते रहते हैं।
इसके पहले भी ललन सिंह ने एक ट्वीट में सुशील मोदी को जवाब देते हुए कहा था कि- "लगता है आपकी स्मरण शक्ति कमजोर हो गई है. 2020 में 36752 वोट से जीते थे। इस बार 1794 वोट फिर भी महागठबंधन के आधार वाला वोट आपको मिला। ऐसी प्रतिक्रिया बड़का झूठा पार्टी के हताश नेता ही दे सकते हैं. लगे रहिए, कुछ न कुछ जरूर मिल जाएगा आपको।"