ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल

Home / news / सुशील मोदी का दावा: PM मोदी के प्रहार से आर्थिक मंदी खत्म, विपक्ष...

सुशील मोदी का दावा: PM मोदी के प्रहार से आर्थिक मंदी खत्म, विपक्ष नून-रोटी का फैला रहा झूठ

21-Sep-2019 06:49 PM

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में छाई आर्थिक मंदी को अपने प्रहार से खत्म कर दिया है. सुशील मोदी ने कहा है कि उत्पादन और मांग में तेजी लाने के लिए 32 सूत्री पैकेज पर सरकार काम कर रही है. 10 बैंकों के विलय से पूंजी की उपलब्धता बढ़ेगी.

विदेशी निवेशकों का बढ़ेगा विश्वास

सुशील मोदी ने कहा कि अमेरिका यात्रा के पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए जो कदम उठाए उससे विदेशी निवेशकों का विश्वास भारत में बढ़ेगा. सरकार और रिजर्व बैंक की तरफ से किए गए प्रयासों का असर जल्द ही त्योहारों के मौसम में बाजार महसूस करेगा.

विपक्ष फैला रहा झूठ

सुशील मोदी ने लालू राबड़ी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिन्हें देश से लेकर बिहार तक का चौतरफा विकास नहीं दिख रहा वह नून-रोटी का झूठ फैला रहे हैं. बिहार में अब टूटी-फूटी सड़कों की बजाए 4 और 6 लेन सड़क बन गई है. गाड़ियों की खरीद के मामले में बिहार देश के बाकी अन्य राज्यों से आगे है. हवाई यात्रियों की संख्या में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है लेकिन नून-रोटी वाले सियासत से बाज नहीं आ रहे.