ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सुशील मोदी का बड़ा बयान, सत्ता के लिए सवर्ण महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त...

सुशील मोदी का बड़ा बयान, सत्ता के लिए सवर्ण महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त कर रहे नीतीश

23-Jan-2023 07:40 PM

By First Bihar

PATNA: राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस पर राष्ट्ररत्न महाराणा प्रताप को याद किया गया। पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस मौके पर जेडीयू के कई वरीय नेता मौजूद थे। जेडीयू के इस कार्यक्रम पर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जदयू महाराणा प्रताप को महान योद्धा स्वीकार कर स्वाभिमान दिवस मना रहा है, यह अच्छी बात है, लेकिन राणा के शत्रु अकबर के बारे में उसकी क्या राय है, यह भी साफ होना चाहिए। 


सुशील मोदी ने कहा कि मध्यकाल में महाराणा प्रताप और अकबर की सेनाओं के बीच कई लड़ाइयां हुईं, इसलिए कोई दल या समुदाय एक साथ दोनों को "महान" कैसे बता सकता है? उन्होंने कहा कि क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप को जद-यू महान  मानता है, जबकि उसका सहयोगी दल राजद लगातार सवर्णों की निंदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए नीतीश कुमार सवर्ण महापुरुषों का अपमान चुप्पी मारकर बर्दाश्त कर रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि राजद सवर्ण जाति के गरीबों (ईडब्ल्यूएस) को 10 फीसद आरक्षण देने के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध ही करता रहा। वही उन्होंने यह भी कहा कि राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ईडब्ल्यूएस को रिजर्वेशन देने के पक्ष में थे, इसलिए पार्टी ने उनका घोर अपमान किया था। मृत्यु से कुछ समय पहले उन्हें अस्पताल के बिस्तर से अपना इस्तीफा लालू प्रसाद को भेजना पड़ा था। सुशील मोदी ने कहा कि यदि जदयू हृदय से महाराणा प्रताप का सम्मान करता है , तो उसे राजद के साथ अपने रिश्ते पर पुनर्विचार करना चाहिए।