अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Oct-2020 01:22 PM
PATNA: महागठबंधन के बदलाव संकल्प पत्र पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने हमला बोला है. मोदी ने कहा कि जो जमीन हड़पने वाले लोग हैं वह आज किसानों की बात कर रहे हैं. सीपीआई और माले का नारा ही था कि जमीन हड़पो और जमीन हड़पने का काम करते थे. आज किसानों की बात कर रहे हैं. लेकिन इनलोगों पर किसानों को भरोसा नहीं हैं.
अपराधियों को टिकट देने वाले कानून पर उठाते हैं सवाल
सुशील मोदी ने कहा कि अपराधियों को टिकट देने वाली आरजेडी पार्टी कानून व्यवस्था पर बात करती है.हम पूछना चाहते हैं कि रेपिस्ट को क्यों टिकट दिया. 15 साल मौका मिला तो आपने क्या किया. पति-पत्नी के राज में क्या होता था वह तो सबको पता है.
सिर्फ वादे है
सुशील मोदी ने कहा कि जो लोग पैसा लेकर नौकरी देते थे. अब बिहार के युवाओं को नौकरी देने की बात कर रहे हैं. जो नियोजित शिक्षकों को अयोग्य और उनके योग्यता पर सवाल उठाते थे और उनको मानदेय देने की बात करते हैं. बिहार को बर्बाद करने वाले अब जमीन पर चांद को उतारने की बात करते हैं. लेकिन वादे पर किसी को भरोसा नहीं है. यह सिर्फ बोलते रहे हैं 15 साल में बिहार को क्या दिया है.
किसानों का कर्ज माफ करने का दावा
महागठबंधन के साझा घोषणा पत्र को जारी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनेगी तो जितने भी किसानों का कृषि ऋण है उसको माफ करेंगे. पहली कैबिनेट में 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे. जो छात्र नियुक्त को लेकर आवेदन के लिए जो फॉर्म भरते हैं उसको फीस माफ करेंगे. परीक्षा केंद्र जाने के लिए किराया देंगे. कर्पूरी वीर सहायता केंद्र पूरे देश में खोला जाएगा. आपदा के दौरान मजदूरों को सेवा और राहत मिलेगी. नियोजित शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन देंगे. तेजस्वी यादव ने कहा जिविका दीदीयों को नौकरी और वेतनमान देंगे.