ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / सुशील मोदी 23 अक्टूबर को इको टूरिज्म योजनाओं की करेंगे समीक्षा

सुशील मोदी 23 अक्टूबर को इको टूरिज्म योजनाओं की करेंगे समीक्षा

22-Oct-2019 07:08 PM

PATNA: डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी 23 अक्टूबर को कैमूर के मुण्डेश्वरी धाम, करकटगढ़ और रोहतास के दुर्गावती जलाशय जाएंगे और वहां इको टूरिज्म योजनाओं की समीक्षा करेंगे. 

मुण्डेश्वरी धाम में इको टूरिज्म पार्क विकसित किया जाना है. कैमूर वाइल्ड लाइफ सैन्चुरी जाने वाले पर्यटकों को पार्क में समुचित जानकारी भी उपलब्ध करायी जा सकेगी. करकटगढ़ में वाटर फॉल के पास पर्यटकीय सुविधाओं को विकसित करने के अतिरिक्त इको-पार्क की स्थापना किया जाना है. करकटगढ़ एवं मुण्डेश्वरी धाम के बीच सम्पर्क पथ की भी समीक्षा की जाएगी.

दुर्गावती जलाशय के जल प्लावन क्षेत्र में नौका विहार की सुविधा उपलब्ध कराई जानी है. शेरगढ़ किला तक नेचुरल ट्रेल को विकसित किया जाना है जिससे लोग किला से जलाशय के दृश्य को देख सकेंगे. इसके अतिरिक्त जंगल सफारी, इको पार्क एवं अन्य टूरिज्म गतिविधियां भी विकसित की जायेंगी. उप मुख्यमंत्री के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव सहित स्थानीय पदाधिकारी भी समीक्षा बैठक में भाग लेंगे.