ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन पर सुशील मोदी का बड़ा बयान, फिल्म इंडस्ट्री में डोप...

बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन पर सुशील मोदी का बड़ा बयान, फिल्म इंडस्ट्री में डोप टेस्ट की जरूरत

22-Sep-2020 10:36 AM

PATNA : बॉलीवुड और ड्रग्स कनेक्शन को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का बड़ा बयान सामने आया है. सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर जो खबरें आ रही हैं वह बेहद चिंताजनक है. बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा है कि जिस तरह बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर बातें सामने आ रही हैं उसके बाद यह जरूरी हो जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री में डोप टेस्ट कराया जाए.

सुशील मोदी ने एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री और ड्रग्स का कनेक्शन यह बता रहा है कि बड़ी तादाद में बॉलीवुड से जुड़े लोग ड्रग का सेवन करते रहे हैं यह बेहद गंभीर स्थिति है और मौजूदा हालात में पूरे इंडस्ट्री की सफाई की जरूरत है. सुशील मोदी ने कहा है कि जिस तरह खेल जगत में खिलाड़ियों का डोप टेस्ट कराया जाता है. उसी तरह बॉलीवुड में भी डोप टेस्ट की आवश्यकता है.

सुशील मोदी ने यह भी कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच की शुरुआत सीबीआई ने की और फिर एनसीबी को ड्रग्स मामले में लीड मिली. सीबीआई की जांच जिस तरह आगे बढ़ रही है वह बताता है कि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.