ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / सुशासन पर सवाल ! राजधानी में अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना,...

सुशासन पर सवाल ! राजधानी में अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस

03-Jan-2024 11:28 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ खत्म हो चला है। राज्य के अंदर खुलेआम अपराधी अपने काले मंसूबो को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर डाली है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना में बेखौफ अपराधियों ने देर शाम एक युवक को गोलियों से भून डाला। घटना के बाद अपराधी मोटरसाइकिल पर हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गए। इस  खाजेकलां थाना क्षेत्र के नून चौराहा स्थित गुलश हेदरी कब्रिस्तान के पास की है। घायल युवक की पहचान मौला साहब की बाग निवासी सोनू उर्फ बैगनवा (30) के रूप में की गई है।


घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि, सोनू कुमार उर्फ बैगनवा मंगलवार की देर शाम ऑटो चलाकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गुलशन की हवेली के नजदीक पहुंचा, मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और दनादन सोनू पर फायरिंग करने लगे। गोली लगते ही सोनू सड़क पर गिर गया और जमीन पर छटपटाने लगा। 


इस बीच मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही खाजेकला थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल सोनू कुमार को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच ले जाकर वहां भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


उधर, घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। गोलीबारी की घटना के बाद लोग अपनी-अपनी दुकानें धड़ाधड़ बंद करने लगे। घटना के संबंध में खाजेकला थानाअध्यक्ष ने बताया कि सोनू उर्फ बैगनवा का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है। कई कांडों में वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


घटना के संबंध में पटना सिटी के प्रभारी एएसपी स्वीटी शेरावत ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी को खंगालकर अपराधियों की पहचान की जा रही है। सोनू कुमार उर्फ बैगनवा को गोली मारने के क्या कारण हैं इसका पता लगाया जा रहा है।