ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात

Home / news / सुशासन की सरकार ! लूट की नियत से बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी पर...

सुशासन की सरकार ! लूट की नियत से बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी पर की ताबतोड़ फायरिंग, 10 KM तक करता रहा पीछा

27-May-2023 08:53 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ लगातार कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर से शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, बलात्कार, छिनतई और गोलीबारी की घटना निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुज़फ़्फ़रपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की नियत से प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मी को गोली मार घायल कर दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज ओवरब्रिज के पास जहां एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी रोहित कुमार को बदमाशों ने लूटपाट के दौरान गोली मार दी। रोहित पिछले 10 महिने से पूर्वी चम्पारण के चकिया में एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता था. वह अपना काम खत्म कर वापस घर लौट रहा था इसी दौरान लूट की नियत से बदमाशों से इसके ऊपर फायरिंग कर दी।  हालांकि, इस दौरान भी रोहित ने हिम्मत नहीं हारी और गोली लगने के बाद भी तेजी से बाइक लेकर अपने घर तक पहुंच गया। जहां इसे इलाज के लिए नजदीकी हेल्थ सेंटर में एडमिट करवाया गया। 


बताया जा रहा है कि, रोहित जिले के  बोचहां थाना क्षेत्र के चौपाल भरत गांव का रहने वाला है।  यह हररोज बाइक से अपना काम करने जाया करते है।  इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों से लूट की नियत से इसपर हमला बोल दिया। लेकिन, गनीमत रही कि रोहित के हौसले से उनका मंसूबा सफल नहीं हो पाया। रोहित को पेट के [आस गोली लगी है। 


इधर, इस पुरे मामले को लेकर अहियापुर थानेदार ने कहा कि, कुछ बदमाशों द्वारा रोहित के ऊपर फायरिंग करने की जानकारी निकल कर सामने आयी है। फिलहाल पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।  अभी कुछ भी कहना उचित नहीं होगा, जांच के बाद ही इसी मामले में उचित जवाब दिया जाएगा।  हर एक पहलू को बारीकी से देखा जा रहा है।