ब्रेकिंग न्यूज़

Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी BRABU सीनेट बैठक में हंगामा: VC के फैसलों पर सवाल, रिश्तेदार को सलाहकार बनाने और कॉलेज संबद्धता पर गरमाई बहस छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ

सुशासन में JDU नेता की हत्या पर कुशवाहा की बोलती बंद, मीडिया से बातचीत के दौरान युवक ने चुप करा दिया

29-Mar-2022 09:43 AM

PATNA : बिहार में दम तोड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जेडीयू नेताओं की जुबान पर उन्हीं को वोट देने वाले लोगों ने ताला लगा दिया है. मामला जेडीयू नेता दीपक मेहता की हत्या से जुड़ा हुआ है. दीपक मेहता को जब गोली मारी गई तो उन्हें इलाज के लिए राजा बाजार स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में लाया गया था. इसी दौरान खबर मिलने पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे थे. उपेंद्र कुशवाहा से जब घटना की बाबत मीडिया के साथ ही बातचीत कर रहे थे इसी दौरान एक युवक ने कुशवाहा की बोलती बंद कर दी.


दीपक मेहता को गोली मारे जाने के ऊपर प्रतिक्रिया दे रहे उपेंद्र कुशवाहा ने जैसे ही या कहा कि यह बेहद दुखद घटना है उनके ठीक पीछे खड़े युवक ने बोलना शुरु कर दिया. युवक ने कहा कि इन्हीं की सरकार है और इन्हीं नेताओं को हम वोट देते हैं. देख लीजिए क्या हाल है. इसके बाद कुशवाहा को भी कुछ समझ में नहीं आया. उन्होंने चुप रहना ही बेहतर समझा. इसके पहले हॉस्पिटल पहुंचे शास्त्री नगर के थानेदार को आक्रोशित लोगों ने कई घंटे तक बंधक बनाए रखा था .कुशवाहा आक्रोशित लोगों का मूड भाग गए थे लिहाजा उन्होंने चुप रहना ही बेहतर समझा.


बता दें कि बीती रात दानापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष और जेडीयू के नेता दीपक मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गंभीर हालत में दीपक को राजा बाजार के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए. दीपक मेहता अपने घर के पास बैठे थे. उनका घर थाने के पास ही है. इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया. 


बाइक पर सवार अपराधी आये और दीपक मेहता के ऊपर गोलियों की बौछार कर दी. दीपक मेहता की मौत के बाद बीती रात पटना में जमकर बवाल हुआ. शास्त्री नगर के थानेदार को आक्रोशित लोगों ने घंटों तक बंधक बनाए रखा. लेकिन ना तो पटना के एसपी और ना ही सिटी एसपी सेंट्रल मौके पर पहुंचे. इन अधिकारियों की कार्यशैली पर अब सवाल उठने लगे हैं.