ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

सुशांत सुसाइड मामले में संजय लीला भंसाली से होगी पूछताछ, परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप

सुशांत सुसाइड मामले में संजय लीला भंसाली से होगी पूछताछ, परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप

02-Jul-2020 01:47 PM

DESK : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. मुंबई पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. अब तक लगभग ढाई दर्जन लोगों के बयान दर्ज किये जा चुके हैं. सुशांत के सुसाइड मामले में एक नया मोड़ निकल कर सामने आया है. मुंबई पुलिस अब बॉलीवुड के निर्देशक और निर्माता संजय लीला भंसाली से पूछताछ करेगी.


संजय लीला भंसाली से होगी पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 18 दिन हो चुके हैं. पुलिस शुरुआती जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या बता रही है. इस केस की जांच कर रही मुंबई पुलिस अब तक 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है.  लेकिन पुलिस के हाथ अभी ऐसा कोई सुराग नहीं लगा है, जिससे उनकी आत्महत्या की वजह पता चल सके. इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि मुंबई पुलिस अब सुशांत के करीबियों से पूछताछ करेगी. जिसमें फिल्म निर्देशक और निर्माता संजय लीला भंसाली का भी नाम शामिल है. शेखर कपूर, कंगना रनौत, कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा और यशराज के कास्टिंग डायरेक्टर से भी पूछताछ हो सकती है. 


'दिल बेचारा' की हीरोइन संजना सांधी से पूछताछ
पुलिस सुशांत के करीबी दोस्तों और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है. हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की हीरोइन संजना सांधी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था. संजना से बीते दिन नौ घंटे पूछताछ भी हुई है. जिसमें उन्होंने कई खुलासे भी किए हैं. पुलिस पूछताछ के बाद संजना ने अब मुंबई को अलविदा कह दिया है. संजना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है.




परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप
उधर दूसरी ओर सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म बनाम ऑउटसाइडर्स की बहस छिड़ी हुई है. पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हिली हुई है. सुशांत के फैन्स, परिवार के सदस्य और कुछ दिग्गज अभिनेता, पॉलिटिशियन इसे मर्डर बता रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई व भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने हत्या का आरोप लगाया है. उनके मुताबिक, सुशांत उनमें से नहीं थे, जो इस तरह का कदम उठायें.


सुशांत से 7 फिल्में छीनी गईं
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दावा किया कि ‘छिछोरे’ के बाद सुशांत ने 7 फिल्में साइन की थीं, जो छह महीने के अंदर उनके हाथ से निकल गईं? लेकिन अभी तक किसी को इन 7 फिल्मों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. कॉमेडियन और अभिनेता शेखर सुमन का मानना भी सुशांत को नेपोटिज्म गैंग ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया है. उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. बिहार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता शेखर सुमन ने सनसनीखेज दावा किया है कि सुशांत ने मरने से पहले 50 से ज्यादा सिम कार्ड बदले थे.