आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
26-Jun-2020 03:43 PM
PATNA : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पिता केके सिंह बिलकुल अकेले पड़ गए हैं. सुशांत की याद में वो दिन-रात खोये रहते हैं. बेटे की मौत के लगभग 2 हफ्ते बाद उन्होंने पहली बार मीडिया से बातचीत की है. इस बातचीत में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के व्यक्तिगत जीवन को लेकर कई बड़े खुलासे किये हैं.
सुशांत सिंह राजपूत की दुखद मौत को करीब दो सप्ताह हो चुके हैं लेकिन प्रशंसकों को अभी भी इस खबर को मानना मुश्किल लग रहा है. सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने खुलासा किया कि दिवंगत अभिनेता नियमित रूप से अपनी महंगी दूरबीन के माध्यम से चंद्रमा पर अपनी भूमि को देखते थे. उन्होंने कहा कि 'मेरा अधिकतर समय उसी की याद में बीतता है. मैं ज्यादा किसी से मिलता नहीं हूं. सुबह मॉर्निंग वॉक में जाता हूं, उसी समय किसी-किसी से 'Hi Hello' होता है.

सुशांत के पिता के के सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि सुशांत के लिए उन्होंने और उनकी पत्नी ने मन्नत मांगी थी. 3 साल तक मन्नत मांगने के बाद सुशांत का जन्म हुआ था. 4 लड़कियों में वह एक लड़का था. लेकिन वही जिनके लिए मन्नत मांगो वो ऐसे ही जाते हैं. मन्नत से मांगा हुआ ऐसा ही जाता है. लेकिन जो होना है उसे कोई नहीं रोक सकता। उसने कम ही दिन में इतना कुछ कर लिया था.

सुशांत की खरीदी गई संपत्ति पर भी उन्होंने दिल खोलकर जवाब दिया. उन्होंने खुलासा किया कि कैसे सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में चंद्रमा पर एक जमीन खरीदी थी और वह अक्सर 55 लाख रुपये की अपनी महंगी दूरबीन के माध्यम से इसे देखा करते थे. उन्होंने कहा, 'हां, उन्होंने चंद्रमा पर कुछ संपत्ति खरीदी थी और अक्सर इसे 55 लाख की कीमत के टेलिस्कोप से देखा करते थे.'

सुशांत की शादी की योजना के बारे में पूछे जाने पर उनके पिता ने कहा कि वह फरवरी-मार्च में शादी करनेवाला था. उन्होंने कहा, 'हमने इसके बारे में पहले बात की थी. उन्होंने मुझसे कहा था कि कोरोना काल में नहीं, बल्कि फिल्म रिलीज़ के बाद, वह फरवरी-मार्च के आसपास शादी को लेकर योजना बनाएंगे. यह आखिरी बातचीत थी.'