ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / सुशांत की मौत पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज़, पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय...

सुशांत की मौत पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज़, पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने भी किया है काम? देखिये वीडियो

14-Apr-2021 02:50 PM

PATNA : 14 जून 2020 को जब बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मृत्यु कि खबर अचानक आई तो इस खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया. सबसे ज्यादा बिहार के लोगों को गहरा सदमा लगा था क्योंकि सुशांत बिहार के ही रहने वाले थे. इस दिवंगत अभिनेता की मौत अभी तक पहेली हीं बनी हुई है कि ये एक हत्या थी या फिर खुदखुशी. जांच एजेंसियां अभी भी इस मामले कि गुत्थी सुलझाने में लगी है.


इसी बीच एक्टर पर बनी फिल्म का टीजर आउट हो चुका है. टीजर काफी धमाकेदार है. यह फिल्म सुशांत के जीवन पर आधारित बताई जा रही है. फिल्म में सुशांत की भूमिका जुबेर खान और उनके अपोजिट रिया चक्रवर्ती की भूमिका श्रेया शुक्ला निभा रहीं हैं. लेकिन बिहार के डीजीपी का रोल किसने निभाया है, ये भी जानने के लिए काफी उत्सुक हैं. क्योंकि राज्य के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय भी बिग बॉस फेम दीपक के साथ अभिनय करते हुए पहले ही दिख चुके हैं. सुशांत की मौत पर बनी फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' में बिहार के डीजीपी का भी एक किरदार है. टीज़र में ही उन्हें दिखा दिया गया है. फिल्म के डायलॉग काफी अच्छे हैं. इसलिए हर कोई टीज़र देखकर हैरान है कि आखिरकार डीजीपी के रोल में कौन है. क्या बिहार पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने भी इस मूवी में काम किया है?


अगर टीज़र देखकर आपके मन में भी ऐसा सवाल है तो हम आपको बता दें कि अपनी नौकरी से वीआरएस ले चुके बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने इस फिल्म में काम नहीं किया है. इनका किरदार किसी और एक्टर ने निभाया है. यहां तक कि विवाद से बचने के लिए सुशांत सिंह राजपूत के किरदार का नाम महेंद्र सिंह उर्फ़ माही है और रिया चक्रवर्ती से प्रेरित किरदार का नाम उर्वर्शी रखा गया है. टीजर 58 सेकंड का है और इसकी शुरआत मशहूर एक्टर महिंद्र सिंह कि मौत के ब्रेकिंग न्यूज़ से होती है. आगे दिखाया जाता है की किस तरह पंखे से हरे रंग का दुपट्टा लटक रहा है और एक्टर आत्महत्या कर चुका होता है. लोगो की मांग पर भारत की तीन बड़ी जांच एजेंसियां इस गुत्थी को सुलझाने में लगी होती है की वाकहीं ये खुदखुशी थी या योजनाबद्ध तरीके से हत्या. 


news image


इस फिल्म के निर्देशक दिलीप गुलाटी ने कहा है की यह फिल्म एक्टर के लिए श्रधांजलि है आगे उन्होंने बताया की वो कभी सुशांत से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिलें पर उन्हें भी इस बात का दुःख ठीक उसी तरह हुआ जैसे कोई अपना चला गया हो.