ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों

Home / news / फंस गई रिया चक्रवर्ती ? आत्महत्या करने के लिए सुशांत सिंह राजपूत को...

फंस गई रिया चक्रवर्ती ? आत्महत्या करने के लिए सुशांत सिंह राजपूत को उकसाई थी !

23-Jun-2020 03:55 PM

PATNA : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले को मुंबई पुलिस सुलझाने में लगी हुई है. इस हाई प्रोफाइल सुसाइड मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती मुश्किल में फंसती हुई नजर आ रही है. आत्महत्या के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज किया गया है.


सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड के अंदर भी एक बड़ा विवाद शुरू हो गया है. सुशांत आत्महत्या मामले में न्याय को लेकर कंगना रनौत और केआरके जैसे बड़े लोग आवाज उठा रहे हैं. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऐसा क्या हुआ था कि सुशांत ने सुसाइड करने का फैसला लिया. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर बड़ा आरोप लगाते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर में केस किया गया है. उनके ऊपर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया था.


news image


मुजफ्फरपुर में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने बॉलीवुड की 8 बड़ी हस्तियों पर मामला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में दर्ज कराया था. जिसमें सलमान खान, संजय लीला भंसाली समेत 8 को आरोपी बनाया गया था. मंगलवार को उसी मामले में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने चार और बॉलीवुड की हस्तियों को आरोपी बनाया है. जिसमें महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, रिया चक्रवर्ती और कीर्ति सेनन का नाम शामिल है. इनके ऊपर परिवाद दर्ज कराया गया है. इनके ऊपर हत्या और साजिश का आरोप लगाया गया है. कोर्ट ने मामले को स्वीकार करते हुए 3 जुलाई की तिथि मुकर्रर की है.


इससे पहले बीते शनिवार को मुजफ्फरपुर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पताही निवासी कुंदन कुमार ने फ़िल्म एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर परिवाद दर्ज कराया था. कुंदन कुमार ने अपने परिवाद में आरोप लगाया है कि सुशांत को छल पूर्वक प्रेम जाल में फंसा कर अपने विश्वास के भरोसे में लिया और उनके साथ मानसिक और आर्थिक शोषण करती रही साथी साथ उनके सहयोग से अपने फिल्मी करियर में उछाल लेती रहें और जब मकसद पूरा हो गया तब सुशांत सिंह राजपूत को अपने जीवन से दूध की मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया.


news image


आरोप लगाया गया है कि प्रताड़ना के बाद ही सुशांत डिप्रेशन में चले गए और आत्महत्या का कदम उठा लिया. अधिवक्ता कमलेश कुमार ने बताया कि यह मामला 420 और 306 धारा के अंतर्गत दर्ज किया गया है. जिसे कोर्ट ने सुनवाई के लिए 24 जून की तिथि मुकर्रर की है.  इस मामले में अधिकतम सजा 10 वर्षों की हो सकती है.


उधर दूसरी ओर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में फिल्म निर्माता निर्देशक करन जौहर, अभिनेता सलमान खान, अमिताभ बच्चन और निर्माता एकता कपूर के खिलाफ  एसीजेएम की अदालत में आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में परिवाद दायर किया गया है. एसीजेएम पीयूष त्रिपाठी ने मामले में परिवादी का बयान दर्ज करने के लिए 30 जून की तारीख तय की.


news image


यह परिवाद पार्थ चतुर्वेदी ने दायर किया है. परिवाद में पार्थ ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत उभरते सितारे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे शहरों और परिवारों से आने वाले कलाकारों को स्थापित निर्माता और अभिनेता अपने बच्चों को स्थापित करने के लिए इतना हतोत्साहित कर देते हैं कि उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ता है.


news image


मीडिया की खबरों और 14 मई को सुशांत के एक इंटरव्यू से पता चलता है कि वे विपक्षियों के कारण डिप्रेशन में हैं. उन्होंने आरोप लगाया गया कि विपक्षियों के इस कृत्य के कारण ही सुशांत ने आत्महत्या कर ली। परिवाद में पार्थ ने सुशांत की आत्महत्या की उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ ही करन जौहर, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और एकता कपूर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में तलब कर दंडित करने की मांग की गई है.


news image


news image


news image


news image