Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत Ara highway project : आरा वालों को मिलने जा रही बड़ी सौगात, सरकार ने तैयार किया मेगा प्लान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Board Inter Exam 2026 : पहले दिन आपकी भी छूट गई इंटर की परीक्षा, तो अब नहीं लेना होगा टेंशन; बिहार बोर्ड देने जा रहा बड़ा मौका e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद
15-Feb-2021 04:35 PM
SAHARSA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. बिहार पुलिस तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में सहरसा की एसपी लिपि सिंह को एक बड़ी कामयाबी मिली है. एसपी लिपि सिंह ने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के भाई को गोली मारने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है.
सहरसा पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी की जानकारी देते हुए वहां की एसपी लिपि सिंह ने बताया कि बीते 30 जनवरी को बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई राजकुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह और उनके स्टाफ मोहम्मद अमीर हसन को अपराधियों ने गोली मार दी थी. इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि इस घटना के संज्ञान में आने के बाद एसआईटी का गठन किया गया था. टीम ने हर एंगल से जांच कर संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित किया.
मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और मौके से मुख्य आरोपी समेत 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार सभी अपराधी मोहम्मद अफरोज, बिक्की चौबे, मोहम्मद शमशेर, नीरज कुमार और मनीष कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि ये कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का मामला था. पांच लाख रुपये में विक्की चौबे के लड़कों ने सुपारी ली और घटना को अंजाम दिया, लेकिन वे असफल रहे. जमीनी विवाद में हत्या करने की प्लानिंग थी.
गौरतलब हो कि इस घटना में जख्मी राजकुमार सिंह बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई हैं. सुशांत सिंह राजपूत के जीजा और हरियाणा पुलिस के सीनियर अफसर ओपी सिंह की बहन की शादी इनसे हुई है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी और एडीजी के पद पर रहे ओम प्रकाश सिंह फिलहाल फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर हैं.
आपको बता दें कि जख्मी राजकुमार सिंह यामाहा शो रूम के मालिक हैं. सहरसा, सुपौल और मधेपुरा तीनों जिला में इनका बाइक का शोरूम है. शनिवार के दिन 30 जनवरी को सुबह में राजकुमार सिंह जब अपने एक मिस्त्री के साथ मधेपुरा जा रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी.