ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

सुशांत सुसाइड केस : महाराष्ट्र के गृहमंत्री बोले... CBI जांच की जरूरत नहीं, मुंबई पुलिस पूरी तरह से सक्षम

17-Jul-2020 11:39 AM

DESK: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की सीबीआई जांच को लेकर कई लोगों ने मांग की हैं, लेकिन महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि इस केस की सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है. मुंबई पुलिस जांच कर रही है और यह जांच करने में पूरी तरह से सक्षम है. 

देशमुख ने कहा कि जांच की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर अभियान चलाया गया. इसकी मुझे भी जानकारी है. लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस मामले में सीबीआई जांच की कोई जरूरत है. मुंबई पुलिस केस में प्रोफेशनल दुश्मनी से लेकर हर पहलू की जांच कर रही हैं. अब तक जो जांच हुई है उसमें कोई गड़बड़ी अब तक सामने नहीं आई है. 

स्वामी समेत कई नेता कर चुके हैं सीबीआई जांच की मांग

बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी, रुपा गांगुली, पप्पू यादव, शेखर सुमन और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत कई कलाकार इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर चुके हैं. रिया ने कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ट्वीट किया था कि अमित शाह सर. मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती. उनके आकस्मिक निधन को एक महीना बीत गया है. मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है. हालांकि, न्याय के हित में मैं हाथ जोड़कर इस मामले में आपसे सीबीआई जांच का अनुरोध करती हूं.