ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों

Home / news / हर महीने में 1 मिलियन खर्च करते थे सुशांत सिंह राजपूत, 6 लाख...

हर महीने में 1 मिलियन खर्च करते थे सुशांत सिंह राजपूत, 6 लाख रुपये में खरीदे थे दूरबीन

22-Jun-2020 04:45 PM

PATNA : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहें. सुशांत काफी उलझे हुए व्यक्तित्व वाले आदमी थे. सुशांत सिंह राजपूत जितना एक्टिंग से प्यार करते थे, उतना ही लगाव और प्यार उनका अंतरिक्ष और विज्ञान से भी था. उनके  निधन से हर कोई दुखी और हैरान है. सुशांत की मौत को कोई डिप्रेशन से जोड़ रहा है तो कोई बॉलीवुड में नेपोटिज्म का एक बड़ा कारण मान रहा है. इसी बीच सुशांत की फाइनेंशियल कंडीशन को लेकर कई राज खुलकर सामने आये हैं. सुशांत हर महीने लगभग 1 मिलियन रुपये खर्च करते थे.


सुशांत सिंह राजपूत कार और बाइक के भी काफी शौकीन थे. उनके पास करीब डेढ़ करोड़ की एक लग्जरी कार और एक 25 लाख रुपए कीमती बीएमडब्ल्यू बाइक जोकि 170 बीएचपी पावर की थी. सुशांत की एक्स मैनेजर श्रुति ने पुलिस को बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी थी और महीने के कम से कम 10 लाख रुपए खर्च करते थे उनके घर का किराया करीब 4,50,000 था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोनावला के पावना डैम में एक फॉर्म हाउस भी किराए पर ले रखा था इसका किराया भी लाखों में था. इससे पहले वर्ष 2015 में उन्होंने पाली हिल में करीब 20 करोड़ रुपये का एक पेंट हाउस खरीदा था.


news image



सुशांत सिंह राजपूत ने जिस घर में पिछले हफ्ते आत्महत्या की उस घर में सबकुछ एस्ट्रोनॉमिक था और यह सब उनकी लाइफस्टाइल में भी दिखाई देता था. साल 2017 में सुशांत सिंह राजपूत ने एशियन पेंट्स की यूट्यूब सीरिज 'व्हेयर द हर्ट इज' में काम किया था. इस सीरीज में सुशांत का घर सबसे शानदार और दिलचस्प था. उनके घर का हर कोन एक केरेक्टर की तरह था और सुशांत की पर्सनैलिटी को दिखाता था. दर्शकों ने इस सीरीज के जरिए सुशांत सिंह का लिविंग रूम, उनका स्टडी और एंटरटेनमेंट रूम देखा.


news image


कई शौक रखने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2018 में चांद पर जमीन खरीदी थी. उनका ये प्लॉट ‘सी ऑफ मसकोवी’ में है. दिलचस्प ये है कि उन्होंने अपने प्लॉट पर नजर रखने के लिए एक दूरबीन भी खरीदी थी. उनके पास एडवांस टेलीस्कोप Meade LX600-ACF 14" f/8 था. मार्केट में इस एडवांस टेलीस्कोप की कीमत आज $7,999.00 है.


news image


सुशांत को गाड़ियों का बहुत शौक था उनके पास कई विदेशी गाड़ियां थी बता दें श्रुति ने सुशांत के साथ जुलाई 2019 से फरवरी 2020 तक काम किया और श्रुति ने बताया कि सुशांत पिछले कुछ समय से चार प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे. उन्होंने आगे बताया कि सुशांत ने विविड रेज रीयलिस्टिक नाम की एक कंपनी खोली थी. यह उनका वर्चुअल रियलिटी प्रोजेक्ट था. आपको बता दें कि श्रुति के अलावा मुंबई पुलिस ने गुरुवार को सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती, पीआर मैनेजर राधिका निहलानी के बयान भी दर्ज किये हैं.


news image


आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित श्मशान में 15 जून को किया गया. इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर हर कोई स्तब्ध रह गया. मुंबई में अंत्योष्टि के बाद उनके पिता केके सिंह उनकी अस्थियों को पटना लेकर आये थे, जिसे उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ जाकर पटना के गांधी घाट पर गंगा में प्रवाहित किया.