आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
14-Aug-2020 07:18 AM
MUMBAI: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के कमाई के बारे में पता लगाने में ईडी की टीम जुटी है. टीम यह पता लगाने में जुटी की सुशांत ने अब तक फिल्मों के जरिए कितनी कमाई की है. इसको लेकर टीम ने सुशांत के टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी कवान के जयंती साहा से करीब 9 घंटे पूछताछ की है.
बताया जा रहा है कि जयंती साहा सुशांत का अकाउंट भी हैंडल करती थी. यही नहीं जयंती के एजेंसी के माध्यम से सुशांत के कई फिल्मों में काम भी मिला था. इसको लेकर ही ईडी ने 12 घंटे तक जयंती से पूछताछ की है. बताया जा रहा है कि यह पूछताछ काफी अहम है. जो खुलासा करेगी की सुशांत की कमाई कितनी थी.
सुशांत के पिता ने पैसा हड़पने का लगाया है आरोप
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाना में केस दर्ज कराया है. जिसमें हत्या की साजिश और सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया था. इसके अलावे सुशांत ने अनी बड़ी बहन के नाम पर 4.5 करोड़ का फिक्स डिपोजिट किया था, लेकिन उसमें से भी 2.5 करोड़ रुपए रिया ने निकाल लिया था.