Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
22-Aug-2020 03:37 PM
MUMBAI: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही सीबीआई की टीम अब सुशांत के घर पर पहुंची है. जिस जगह पर सुशांत ने सुसाइड की थी. सीबीआई के टीम के साथ सुशांत के कुक नीरज और सिद्धार्थ पिठानी को भी अपने साथ ले गई है. टीम क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए डमी बॉडी भी लेकर गई है. साथ में फॉरेंसिक टीम भी है.
सिद्धार्थ से सुबह से हो रही थी पूछताछ
सुशांत के घर जाने से पहले सीबीआई की एक टीम आज सुबह से ही सिद्धार्थ से पूछताछ कर रही थी. सुसाइड के बाद सबसे पहले कमरे में सिद्धार्थ ही गया था. कुक नीरज से भी आज पूछताछ हुई है. फिर शाम को भी बताया जा रहा है कि दोनों से फिर पूछताछ होगी.
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से हुई पूछताछ
सीबीआई की टीम सुशांत के पोस्टमार्टम करने वाले कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टरों से भी आज पूछताछ की है. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का बयान सीबीआई ने आज दर्ज किया है. जो सवाल सुशांत के पिता के वकील ने सुसाइड के समय पर उठाया था. वह शक सीबीआई को भी हो रहा है. रिपोर्ट में मौत का समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है. सीबीआई को सुशांत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी का शक है.