बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा
07-Aug-2020 11:25 AM
DESK: सुशांत सिंह राजपूत का पैसा रिया चक्रवर्ती हड़पना चाहती थी. इसलिए रिया ने मानसिक बीमारी का झूठा बहाना बनाकर अपने घर सुशांत को लेकर गई. इस दौरान रिया सुशांत को दवा का ओवरडोज देती थी. यह खुलासा बिहार पुलिस ने हलफनामे से हुआ है.
रिया के परिवार के लोग भी साजिश में शामिल
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में बताया गया है रिया सुशांत से प्यार नहीं करती भी, बल्कि वह सुशांत के जिंदगी में पैसा हड़पने के मकसद से आई थी. इसमें उसके परिवार के लोग भी शामिल थे.
पिता ने भी लगाया है आरोप
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीवनगर थाना में केस दर्ज कराया था. उसमें आरोप लगाया है कि सुशांत को रिया हमलोगों से दूर कर दी थी. रिया का सिर्फ पैसा हड़पने के लिए ही सुशांत की जिंदगी में आई थी. केके सिंह ने आरोप लगाया है कि रिया सुशांत के 15 करोड़ रुपए सुशांत के खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर ली है. सुशांत का लैपटॉप, डेबिट एटीएम कार्ड समेत कई चीजों को वह अपने घर पर ले गई है.
सुशांत के पैसे पर अय्याशी करती थी रिया
सुशांत के पैसे पर रिया अय्याशी करती थी. यह तो पहले ही खुलासा हो गया है. सुशांत के पैसे पर रिया के साथ-साथ उसकी मां और भाई भी मौज करते थे. तीन माह में रिया ने सुशांत के खाते से 3 करोड़ रुपए खर्च कर दिया था. पूजा कराने के नाम पर लाखों रुपए सुशांत के खाते से निकाल ली थी. इसके बाद भी पूजा नहीं कराई थी. सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह जो पटना में केस दर्ज कराए हैं उसमें आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर किया. इसके अलावे सुशांत के पैसे से रिया के भाई ने कंपनी भी खोली है.
रिया ने मुंबई में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी
इनकम टैक्स रिटर्न से पता चला है कि रिया की कमाई 10-12 लाख रुपए थी. बाद में 14 लाख रुपए हो गई. ईडी को पता चला है कि काफी कम कमाई के बावजूद रिया चक्रवर्ती ने मुंबई में दो प्रॉपर्टी खरीदी. इसमें एक रिया के नाम पर है जबकि दूसरी प्रॉपर्टी रिया के घरवालों के नाम पर दर्ज है. दोनों पॉपर्टी के बारे में ईडी ने कागजात मांगा है. सवाल यह भी उठ रहा है कि 10-12 लाख रुपए सलाना कमाने वाली रिया ने करोड़ों की संपत्ति मुंबई जैसे शहर में कैसे खरीदी.