आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
03-Aug-2020 10:22 AM
MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे पटना सेंट्रल एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वॉरेंटाइन करने का मामला तूल पकड़ा तो बीएमसी ने सफाई देने लगी. बीएमसी ने कहा कि उसने केंद्र सरकार के गाइड लाइन का पालन किया है.
बीएमसी ने सफाई में कहा है कि उन्होंने सिर्फ केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स का पालन किया है. क्योंकि उन्हें सात दिन से अधिक वक्त तक मुंबई में रुकना है, इसलिए ऐसा किया गया है. विनय तिवारी सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने के लिए कल मुंबई पहुंचे हैं, लेकिन उनको क्वॉरेंटाइन के नाम पर जांच से रोका जा रहा है.
14 दिनों के लिए क्या क्वॉरेंटाइन
महाराष्ट्र सरकार ने रविवार की देर रात पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को जबरन होम क्वॉरेंटाइन कर दिया. सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या की जांच के लिए भेजे गये पटना से सिटी एसपी को 14 दिनों के लिए होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. अब वे 14 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल सकते.
डीजीपी ने ट्वीट कर दी जानकारी
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने देर रात इस मामले पर ट्वीट किया है. उन्होंने सिटी एसपी के हाथ पर लगे होम क्वॉरेंटाइन की मुहर की तस्वीर और वीडियो भी ट्वीट किया है. गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीटर पर लिखा है “IPS अधिकारी विनय तिवारी अपने ऑफिशियल ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे थे. उन्हें अपनी टीम का लीड करना था. लेकिन उन्हें रात के 11 बजे जबरन क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. उन्होंने मुंबई के आईपीएस मेस में रहने के लिए आग्रह किया था लेकिन जगह नहीं दी गयी. वे गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में रह रहे थे. अब वे वहां से बाहर नहीं निकल सकते.”