आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
25-Jul-2020 09:06 AM
PATNA : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' शुक्रवार को डिजिटली रिलीज हो गई है. इस फिल्म का सुशांत के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म देखकर सुशात के फैंस उन्हें याद करके भावुक हो रहे हैं.
वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम फिल्म के लिए उनके परिवार वाले भावुक हैं. परिजन के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में आंसू थे. इस फिल्म में एक बार फिर सुशांत ने साबित कर दिया कि वह एक शानदार एक्टर थे.
फिल्म रिलीज होते ही ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगी है. वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड और उनके साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से लेकर अरमान मलिक ने फिल्म को लेकर ट्वीट किया है.
फिल्म में सुशांत के अपोजिट एक्ट्रेस संजना संघी लीड रोल में हैं. इस में आखिरी बार सुशांत को देखकर हर कोई इमोशनल हो गया है, वहीं अब फैंस के रिएक्शन भी सामने आ चुके हैं. 'दिल बेचारा' रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर हैश टैग #DilBechara ट्रेंड कर रहा है. इसी हैश टैग के साथ फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं.