ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Home / news / सुशांत के भाई बोले...विष कन्या बनकर भाई के जिंदगी में आई थी रिया,...

सुशांत के भाई बोले...विष कन्या बनकर भाई के जिंदगी में आई थी रिया, अब मुस्कुरा रही है

28-Aug-2020 04:17 PM

PATNA: सुशांत सिंह राजपूत के भाई और बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू में मुस्कुराकर बात करने पर सवाल उठाया है. नीरज ने कहा कि जो सुशांत से प्यार करता हो उसके मौत पर हंस-हंसकर बात करे यह कभी नहीं हो सकता है. 

विष कन्या है रिया

नीरज ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के जिंदगी में रिया चक्रवर्ती विष कन्या बन कर आई थी. सुशांत की हत्या के लिए वह आई थी. सुशांत को खत्म करने के बाद वह हंस रही है और जश्न मना रही है. इससे बिल्कुल स्पष्ट हो गया कि वह सुशांत से कितना प्यार करती थी. सुशांत के साथ के क्या-क्या हुआ पूरा देश जान रहा है.  

जिसका करीबी मरा हो वह हंस नहीं सकता

रिया ने कहा था कि वह सुशांत से बहुत प्यार करती थी. क्या यह प्यार करना गुनाह है. उस पर नीरज ने कहा कि वह सुशांत से प्यार नहीं करती थी. अगर वह प्यार करती है देश के सामने वह मुस्कुराकर इंटरव्यू नहीं देती. जिसका कोई अपना मर जाता है वह हंस नहीं सकता है. ऐसा सिर्फ विष कन्या ही कर सकती है. विष कन्या कितना भी बचने की कोशिश करे. वह बच नहीं सकती है. क्योंकि उससे पीछे सीबीआई, ईडी और एनसीबी की टीम लगी हुई है. बता दें कि दो दिन पहले सुशांत के पिता ने कहा था कि रिया ने सुशांत को जहर देकर मार डाला है.