आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
08-Aug-2020 10:02 AM
DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर हर दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं. बिहार पुलिस के पास जब से केस आया है, उसके बाद से लगातार ऐसे लोग सामने आ रहे हैं जो सुशांत के करीब रह चुके हैं. इन लोगों ने तरह-तरह के दावे भी किए हैं. अब सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व असिस्टेंट ने सबसे चौंकाने वाला दावा किया है. सुशांत सिंह राजपूत के असिस्टेंट अंकित आचार्य ने दावा किया है कि सुशांत की हत्या उनके ही डॉगी फज के बेल्ट से की गई. फज के पट्टे का इस्तेमाल सुशांत का गला घोटने के लिए किया.
अंकित ने एक इंटरटेनमेंट बेवसाइट से बात के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं. अंकित ने कहा कि 'मैं सुशांत भईया को अच्छे से जानता हूं. मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि उन्होंने आत्महत्या की है. ये एक मर्डर है. अगर हम ये मान भी लें कि सुशांत भईया ने आत्महत्या की है तो जब कोई आत्महत्या करता है तो उसके गले पर मार्क U शेप में आता है, लेकिन जब कोई आपका गला दबाता है तब O शेप आता है. सुशांत भईया के केस में O शेप था. जब कोई आत्महत्या करता है तो उनकी आंख और जीभ बाहर आ जाती है, लेकिन सुशांत भईया के केस में ऐसा नहीं हुआ. तो ये मर्डर ही है'.
इसके आगे अंकित ने कहा कि 'मैं आपको यह भी बता सकता हूं कि उनके गले में किस चीज का निशान था. वो निशान सुशांत भईया के पालतू डॉग फज की बेल्ट का है. मेरे पास भईया की बॉडी की फोटोज हैं और मुझे ऐसा ही लगता है कि गुनहगारों ने उसी बेल्ट से सुशांत भईया का गला घोटा है'.
बता दें कि इस से पहले सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता ने भी कहा था कि मैं ये कभी नहीं मान सकती की सुशांत कभी आत्महत्या कर सकता है. वो बहुत स्टॉंग था. न तो वो डिप्रेशन में जा सकता है और न ही आत्महत्या.