Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
02-Aug-2020 09:51 AM
PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर सियासी बयानबाजी के बीच कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल का बड़ा बयान सामने आया है। गोहिल ने कहा है कि सुशांत के नाम पर सियासी बयानबाजी नहीं होनी चाहिए सुशांत के परिवार वालों को न्याय मिले। गोहिल ने कहा है कि बयानबाजी से ज्यादा जांच पर फोकस करने की जरूरत है।
दरअसल शक्ति सिंह गोहिल महाराष्ट्र सरकार के ऊपर उठ रहे सवालों से तिलमिलाए हुए हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन वाली सरकार है और लगातार बिहार सरकार के साथ-साथ जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी के नेता महाराष्ट्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में गोहिल ने कहा है कि अगर बिहार सरकार को लगता है कि उनके जांच करने से सुशांत के परिवार वालों को न्याय मिल सकता है तो वह सुप्रीम कोर्ट में इस बात को रखें। गोहिल ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका पहुंच चुकी है और ऐसे में बिहार सरकार को कहना चाहिए कि वह इस मामले की जांच करना चाहती है।
गोहिल ने बीजेपी और जेडीयू को इस मामले पर नसीहत भी दे डाली है। गोहिल ने कहा है कि बयानबाजी करने से कुछ भी नहीं होगा बल्कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में निष्पक्ष जांच हो इस पर पूरा ध्यान लगाना चाहिए। दरअसल बिहार में अब सत्ताधारी गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार के रवैए को लेकर कांग्रेस बिहार में घिर रही है और इसी बीच गोहिल ने अब यह बयान जारी कर पलटवार किया है। वहीं बिहार कांग्रेस के नेता और विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने भी मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि बिहार सरकार को इस पूरे मामले पर बयानबाजी छोड़कर सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए।