सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
04-Aug-2020 09:43 AM
PATNA : सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के राजनीतिक गलियारे से आ रही है। एलजेपी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच इस अरसे बाद फोन पर बातचीत हुई है। चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बीच फोन पर तकरीबन 10 मिनट तक बातचीत हुई है। इस बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीबीआई जांच की मांग की है।
एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज सुबह 8:45 पर नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की है। इन दोनों नेताओं के बीच 10 मिनट तक हुई बातचीत में सुशांत सिंह राजपूत के मसले पर चर्चा हुई है। इस दौरान चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि वह बिना देरी किए सुल्तान केस की सीबीआई जांच की अनुशंसा करें। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार ने इस बात का भरोसा दिया है इस केस को बिहार सरकार गंभीरता से ले रही है और आगे जो कुछ बन पड़ेगा किया जाएगा। नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अगर परिवार वाले मांग करेंगे तो सरकार इसकी सीबीआई जांच की अनुशंसा करेगी।
सुशांत सिंह राजपूत की भाभी नूतन सिंह एलजेपी की विधान पार्षद है और उन्होंने सोमवार को विधान परिषद में इस मामले को उठाया था। सुशांत भाई और बीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू ने विधानसभा में यह मामला उठाया था और सीबीआई जांच की मांग की थी लेकिन सरकार अभी भी औपचारिक तरीके से सीबीआई मांग का इंतजार कर रही है। मुख्यमंत्री से हुई बातचीत में चिराग पासवान संतुष्ट दिखे हैं।

