ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / सुशांत सिंह मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों से तीन दिनों में जवाब...

सुशांत सिंह मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों से तीन दिनों में जवाब दाखिल करने को कहा, एक सप्ताह बाद अगली सुनवाई

05-Aug-2020 01:00 PM

DELHI : सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को तीन दिनों में जवाब दाखिल करने को कहा है. कोर्ट ने कहा है कि एक सप्ताह बाद इस मामले की फिर सुनवाई होगी.

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में पटना पुलिस की जांच शुरू होने के बाद आरोपी बनायी गयी रिया चक्रवर्ती सुप्रीम कोर्ट गयी थी. उसने कहा था कि पटना पुलिस को इस मामले की जांच का अधिकार नहीं है. सुप्रीम कोर्ट में आज रिया चक्रवर्ती की इस याचिका पर सुनवाई हुई.

इससे पहले बिहार सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला ले लिया था. केंद्र सरकार ने बिहार सरकार की याचिका को स्वीकार कर सीबीआई जांच की अधिसूचना जारी कर दी है. कोर्ट में केंद्र सरकार को सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने ये जानकारी दी. इसके बाद पूरा मामला ही बदल गया. 



उधऱ सुप्रीम कोर्ट में अपनी दलील रखते हुए सुशातं के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है. उन्हें डर है कि मुंबई पुलिस इस मामले में साक्ष्यों को नष्ट कर सकती है. 

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुशांत के पिता, रिया चक्रवर्ती, महाराष्ट्र सरकार और बिहार सरकार को अपना जवाब दाखिल करने को कहा है. उन्हें तीन दिनों का समय दिया गया है. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई एक सप्ताह बाद होगी.