पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: बैलेट पेपर में नाम की गड़बड़ी पर हंगामा, 20 मिनट रुका मतदान पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: बैलेट पेपर में नाम की गड़बड़ी पर हंगामा, 20 मिनट रुका मतदान क्या आप भी कर रहें इंतजार? होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानिए अपडेट 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में इस योजना में बड़े बदलाव की संभावना, कर्मचारी संगठनों ने कर दी यह बड़ी मांग; जानिए.. 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में इस योजना में बड़े बदलाव की संभावना, कर्मचारी संगठनों ने कर दी यह बड़ी मांग; जानिए.. BIHAR NEWS : सिगरेट के धुएं की एक फूंक से भड़की आग,दो मोहल्लों के बीच पत्थरबाजी; इलाके में मचा हड़कंप 1 मार्च से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव: ट्रेन टिकट, LPG, UPI से सिम तक... अभी जान लें वरना होगा भारी नुकसान! ‘बाबू, सब सो जाएं तो रात में मिलने आ जाना’, शादीशुदा गर्लफ्रेंड से ईश्कबाजी युवक को पड़ी भारी, महिला के पति ने पीट-पीटकर ले ली जान IRCTC Scam : लालू यादव के लिए आज अहम दिन, राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी महत्वपूर्ण सुनवाई; कोर्ट ने तय किया था आरोप Darbhanga Airport News : दक्षिण भारत के एक और शहर से सीधे जुड़ा दरभंगा, अप्रैल से शुरू होगी नई डायरेक्ट फ्लाइट
20-Aug-2020 03:57 PM
DELHI: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर सीबीआई की टीम ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया है. यही नहीं जांच को लेकर सीबीआई मुख्यालय में सीबीआई की एसआईटी की बैठक हुई है. सीबीआई डीआईजी सुवेज हक को सीबीआई और मुंबई पुलिस के बीच नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.
कई तरह के रणनीति पर चर्चा
बताया जा रहा है कि सीबीआई एसआईटी की मदद के लिए फॉरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों और विश्लेषकों की एक टीम बनाई गई है. इसके अलावे इस केस की जांच कैसे आगे बढ़ाए जाए इसको लेकर भी चर्चा हुई है. जांच को लेकर पहले ही एसआईटी का एलान हो चुका है. एसआईटी का नेतृत्व सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर मनोज शशिधर करेंगे. उनके अलावा गगनदीप गंभीर, एसपी नूपुर प्रसाद और एडिशनल एसपी अनिल यादव इस टीम का हिस्सा होंगे. ये सभी सुशांत केस की जांच करेंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच का दिया आदेश
सुशांत सिंह राजपूत केस की सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच करने का आदेश बुधवार को दे दिया. जिससे महाराष्ट्र सरकार को बड़ा झटका लगा. महाराष्ट्र सरकार के वकील ने कहा कि वह इसके खिलाफ अपील करेंगे. इस बात को सुनते ही कोर्ट ने कहा कि यह जजमेंट 35 पन्नों का अपील करने से पहले इसको बढ़िया से पढ़ लिजिए. कोर्ट ने साफ कर दिया यह फाइनल फैसला है. इसको आप चुनौती नहीं दे सकते हैं. कोर्ट ने कहा कि हमने हर पहलुओं का बारीकी से अध्ययन करने के बाद फैसला सुशांत सिंह राजपूत केस का फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि सुशांत सुसाइड केस की जांच अब सीबीआई करेगी. यही नहीं कोर्ट ने कहा कि पटना में जो एफआईआर दर्ज की गई है वो कानून सम्मत है. ऐसे में सीबीआई जांच की सिफारिश करने का बिहार सरकार का फैसला सही है.