पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
19-Aug-2020 11:06 AM
DELHI : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. सीबीआई जांच को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत केस में सुनवाई करते हुए पटना में दर्ज की गई एफआईआर को सही बताया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पटना में दर्ज एफआइआर के बेसिस पर ही आगे सीबीआई इस मामले की जांच करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को आदेश का पालन करने का भी निर्देश दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में महाराष्ट्र सरकार को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया है कि वह इस मामले में जांच को लेकर सहयोग करे। मुंबई पुलिस को सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया गया है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र सरकार को यह भी कहा गया है कि वह इस मामले में आनाकानी ना करें।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सुशांत सिंह के पिता के वकील विकास सिंह ने स्वागत किया है। विकास सिंह ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अब सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों को न्याय मिल पाएगा। इतना ही नहीं विकास सिंह ने यह भी कहा है कि रिया चक्रवर्ती जिस तरह के बयान देकर सिंपैथी लेना चाहती थी उसका गलत असर पड़ा है और सुप्रीम कोर्ट ने सारे मामले को गंभीरता से लेते हुए अहम फैसला सुनाया है। उधर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ती ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंने भगवान का धन्यवाद देते हुए कहा है कि उन्हें सीबीआई की जांच पर पूरा भरोसा है और न्याय के दिशा में यह एक पहला सही कदम है।