ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट

BIG BREAKING : सुशांत केस की सीबीआई जाँच होगी, बिहार सरकार ने की अनुशंसा

BIG BREAKING : सुशांत केस की सीबीआई जाँच होगी, बिहार सरकार ने की अनुशंसा

04-Aug-2020 11:37 AM

PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जाँच अब सीबीआई करेगी. बिहार सरकार ने सीबीआई जाँच की अनुशंसा कर दी है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नीतीश सरकार किसी भी पल इस केस की सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है। सरकार सुशांत के परिवार की तरफ से केवल औपचारिक मांग मिलने का इंतजार कर रही थी। सुशांत के परिवार वालों की तरफ से उनके वकील ने आज सुबह ही इस बात की जानकारी दी है कि इस मामले में अब सीबीआई जांच की मांग की जा रही है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही कह चुके थे कि अगर सुशांत के परिवार की तरफ से सीबीआई जांच की मांग आती है तो हम इसके लिए अनुशंसा करेंगे। मुख्यमंत्री के करीबी और राज्य सरकार के मंत्री संजय झा लगातार सुशांत के पिता के के सिंह और उनके बहनोई के संपर्क में थे। मुंबई पुलिस ने जिस तरह सुशांत केस को लेकर रवैया अपनाया है उसके परिवार वाले संतुष्ट नहीं थे। सुल्तान के पिता के के सिंह ने सोमवार को एक वीडियो मैसेज के जरिए यह खुलासा किया था कि 25 फरवरी को उनकी तरफ से मुंबई पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई थी कि सुशांत की जान को खतरा हो सकता है लेकिन उसके बावजूद इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। पटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस ने मुंबई में जाकर वहां जांच की है और कई महत्वपूर्ण जानकारियां इकट्ठा की है। लेकिन अब बिहार सरकार ने सीबीआई जाँच की अनुशंसा कर दी है.