ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी स्कीम में FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी मिलता है जुगाड़, जानें क्या है बेहतरीन विकल्प Bihar Crime News: BA के छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान, वजह तलाश रही पुलिस देशभर में LPG के लिए हाहाकार, बिना गैस के भी खाना बना सकते हैं आप; जानिए.. पांच विकल्प देशभर में LPG के लिए हाहाकार, बिना गैस के भी खाना बना सकते हैं आप; जानिए.. पांच विकल्प Indian Railway : ट्रेन में गुटखा-सिगरेट बेचा तो सीधे जाएंगे जेल, रेलवे ने जारी किया यह आदेश; शुरू होगा यह अभियान Bihar Jobs : महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, यहां लग रहा मेगा जॉब ऑफर ; इस तरह आप भी भर सकते हैं फॉर्म युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, जंगल में मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका Bihar sand mafia : अवैध बालू का खेल पासिंग गिरोह से ट्रकों की ‘सेफ एंट्री’, पुलिस-खनन अधिकारी के सस्पेंशन के बाद भी नहीं रूक रहा खेल Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

सुशांत केस के CBI जांच की अनुशंसा किसी भी पल, परिवार वालों ने की मांग.. नीतीश सरकार लेगी फैसला

04-Aug-2020 10:05 AM

PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से मिल रही इस खबर के मुताबिक नीतीश सरकार किसी भी पल इस केस की सीबीआई जांच की अनुशंसा कर सकती है। सरकार सुशांत के परिवार की तरफ से केवल औपचारिक मांग मिलने का इंतजार कर रही है। सरकार के अंदर विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मसले पर सुशांत के परिवार वाले लगातार सरकार के संपर्क में है और अब केस की सीबीआई जांच को लेकर औपचारिक मांग करने की तैयारी है। सुशांत के परिवार वालों की तरफ से वकील ने इस बात की जानकारी दी है कि इस मामले में अब सीबीआई जांच की मांग की जा रही है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही कह चुके हैं कि अगर सुशांत के परिवार की तरफ से सीबीआई जांच की मांग आती है तो हम इसके लिए अनुशंसा करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के करीबी और राज्य सरकार के मंत्री संजय झा लगातार सुशांत के पिता के के सिंह और उनके बहनोई के संपर्क में हैं। मुंबई पुलिस ने जिस तरह सुशांत केस को लेकर रवैया अपनाया है उसके परिवार वाले संतुष्ट नहीं हैं। सुल्तान के पिता के के सिंह ने सोमवार को एक वीडियो मैसेज के जरिए यह खुलासा किया था कि 25 फरवरी को उनकी तरफ से मुंबई पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई थी कि सुशांत की जान को खतरा हो सकता है लेकिन उसके बावजूद इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। पटना में एफ आई आर दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस ने मुंबई में जाकर वहां जांच की है और कई महत्वपूर्ण जानकारियां इकट्ठा की है। 




सूत्र बता रहे हैं कि बिहार पुलिस की टीम ने जो सबूत इकट्ठा किए हैं उसके बाद सरकार भी यह मानकर चल रही है कि सुशांत केस में कई अहम राज अभी भी छिपे हुए हैं। मुंबई पुलिस के विरोध के बावजूद बिहार की टीम ने जो जानकारी जुटाई है उसके बाद केस का प्लेटफार्म तैयार हो गया है और सरकार डीआईजी लेवल के एक अधिकारी के जरिए इन सारी चीजों को अगले स्टेप में ऑपरेट करना चाहती है। लेकिन सुशांत केस के आरोपियों को अगर मुंबई से बिहार लाना हुआ तो इसके लिए भी नए सिरे से बखेड़ा होगा। इन सभी संभावनाओं को देखते हुए अब सीबीआई जांच ही सबसे बेहतर विकल्प लग रहा है। अब सुशांत के परिवार वाले सीबीआई जांच की मांग करेंगे और सरकार इसकी अनुशंसा करती है तो सीबीआई किसी भी राज्य पुलिस के दायरे में आए बगैर इसकी जांच कर सकती है। इंतजार इस बात का है कि सुशांत के परिवार की तरफ से औपचारिक मांग कब आती है।