साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
08-Aug-2020 06:43 AM
DELHI : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले में सीबीआई ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है. सीबीआई की टीम ने बिहार पुलिस से इस मामले से संबंधित सारे कागजात ले लिये हैं. शुक्रवार की रात पटना पुलिस ने सीबीआई को कागजात सौंपे.
एफआईआर से लेकर केस डायरी सौंपी गयी
सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक शुक्रवार की रात सीबीआई ने बिहार पुलिस से कागजात ले लिये हैं. इनमें सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा दर्ज करायी प्राथमिकी और पटना पुलिस द्वारा तैयार की गयी केस डायरी शामिल है. सीबीआई ने अपने एएसपी अनिल कुमार यादव को इस केस का आईओ बनाया है. उन्हें ही ये सारे कागजात सौंपे गये हैं.
तेजी से एक्शन में सीबीआई
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई की टीम तेजी से एक्शन में है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के अगले ही दिन सीबीआई ने मामले की जांच पड़ताल के लिए विशेष टीम बना दी. उसके अगले दिन पटना पुलिस से सारे कागजात ले लिये गये हैं. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस मामले की जांच के लिए बनायी गयी विशेष टीम उन कागजातों के आधार पर मामले को समझने में लगी है. फिर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
गौरतलब है कि सुशांत मामले की छानबीन के सीबीआई ने अपनी उसी टीम को लगाया है जिसने शराब माफिया विजय माल्या और अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हैलीकॉप्टर मामले की छानबीन की थी. सीबीआई निदेशक आर के शुक्ला ने अपनी उसी टीम को सुशांत सिंह राजपूत मामले की तह तक जाने का जिम्मा सौंपा है.
गौरतलब है कि सुशांत मामले की जांच के लिए बनी सीबीआई टीम की कमान आईपीएस अधिकारी नुपुर प्रसाद को सौंपी गयी है. वहीं, सीबीआई के संयुक्त निदेशक मनोज शशिधर और डीआईजी गगनदीप गंभीर इस मामले की निगरानी करेंगी. सीबीआई सूत्र बता रहे हैं कि इस मामले की समीक्षा टॉप लेवल पर हर रोज करने का फैसला लिया गया है ताकि किसी किस्म की लापरवाही की कोई संभावना नहीं रहे.
हालांकि सुशांत मामले की जांच कौन करेगा इस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी बाकी है. इस मामले में अभियुक्त बनायी गयी रिया चक्रवर्ती बिहार पुलिस की जांच को चुनौती देने सुप्रीम कोर्ट गयी थी. रिया का कहना है कि सुशांत मामले की जांच सिर्फ मुंबई पुलिस ही कर सकती है. मुंबई पुलिस ने सुशांत की मौत के बाद कोई केस दर्ज ही नहीं किया है. उसने सिर्फ एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट लिखी है. वहीं पटना पुलिस ने सुशांत के पिता केके सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें रिया चक्रवर्ती के साथ साथ उसके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ साथ सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी को अभियुक्त बनाया गया था. इस मामले को लेकर बिहार और महाराष्ट्र की पुलिस की बीच जंग छिड गयी थी, जिसके बाद बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी.