मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव
03-Sep-2023 11:39 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखोफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। जसिके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मुबारक पंचायत के मथुरापुर पोखर के समीप दो बाईक पर सवार चार अपराधियों के द्वारा हवाई फायरिंग की गई। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद आनंद-फानन में पहुंची मनियारी थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वही इलाके की घेराबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान भी शुरू कर दिया गया है।
इधर,इस घटना के बाद पुलिस के द्वारा अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है। लेकिन यह सवाल उठता है कि आखिर आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं अपराधी के अंदर प्रशासन का खौफ क्यों नहीं है जब चाहे जहां चाहे अपराधी मनचाही घटना को अंजाम दे दे रहे हैं और पुलिस महज दावा करते रह जाती है। ऐसे में देखना होगा कि पुलिस की टीम कितनी जल्द अपराधियों को पकड़ लेती है। इधर, इस पूरे मामले में पूछे जाने पर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने कहा कि बाइक सवार अपराधियों के द्वारा हवाई फायरिंग की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा।