मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
22-Jun-2023 07:24 AM
By First Bihar
ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अवैध ताजा मामला भोजपुर जिला से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने घर से बुलाकर एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया। इसके बाद युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, आरा में हथियारबंद बदमाशों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में हथियारबंद बदमाशों ने घर से बुलाकर एक छात्र को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव का पंकज कुमार (20) के रूप में हुई है। यह ग्रैजुएशन का छात्र था। मृत छात्र के पीठ और सीने में गोली के जख्म का निशान पाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि, गांव में ही एक लड़की की शादी में मड़वान का कार्यक्रम था। सभी लोग खाना खाने गए थे। पंकज कुमार अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। इस दौरान दो हथियारबंद बदमाश आए और घर से बुलाकर ले गए और गोली मार दी। घटना के बाद स्वजनों द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में मौत हो गई। मृतक के ने किसी भी प्रकार के विवाद से साफ इनकार किया है। मृतक अपने दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था।
इधर, इस घटना को लेकर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना के जमीरा गांव में एक व्यक्ति के घर शादी के मड़वान के भोज का कार्यक्रम चल रहा था। ठीक उसी दौरान युवक को दो परिचित युवक बात करते हुए घर से गली में ले गए और गोली मार दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस स्वजनों से पूछताछ कर कारणों का पता लगा रही है।