लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
02-Jul-2023 09:38 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटना को अंजाम नहीं दिया जाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। यहां अज्ञात अपराधियों ने 25 वर्षीया महिला की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी।
दरअसल, राजधानी पटना के नजदीकी इलाके पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सोनामा रक्षाबांध के पास मिर्जापुर जाने वाले रास्ते में शव को फेंक दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जिसके बाद रक्षाबांध के पास महिला का शव देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गांव में महिला का शव मिलने की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया। आशंका जतायी जा रही है कि पीठ में गोलीमार कर महिला की हत्या की गयी है।
वहीं, इस मामले में दीदारगंज थानाध्यक्ष चेतनानंद झा ने बताया कि पुलिस इस हत्याकांड की जांच कर रही है। फिलहाल शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि बदमाशों ने कहीं और उसकी हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। महिला के एक हाथ में गोदना का निशान है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है।
इधर, सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेंद्रू से 17 साल का किशोर लापता हो गया है। परिजनों ने अगवा किए जाने की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है। सुल्तागंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किशोर की मां भोली देवी ने पुलिस बताया है कि बेटे के मोबाइल पर एक कॉल आने के बाद वह घर से निकला गया।