ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

सुशासन की सरकार पर सवाल ! राजधानी में युवक की निर्मम हत्या, पहले मारी गोली फिर गला रेता

25-Jun-2023 01:48 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक को पहले गोली मार दी गई है फिर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गयी है। 


दरअसल, पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के बाकर चक गांव में अपराधियों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। अपराधियों ने पहले उसे गोली मारी फिर उसका गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को वही छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गौरीचक थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है।


इस घटना की जानकारी देते हुए मां मंती देवी ने बताया कि उनका बेटा मिक्कू कुमार 17 वर्ष खेती-बाड़ी किया करता था। उन्होंने बताया कि कल शाम से ही वह लापता था। रविवार की सुबह सूचना मिली थी आंगनबाड़ी में ले जाकर अपराधियों द्वारा उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है। दूसरी तरफ घटना से गुस्साए लोगों ने गौरीचक थाने का घेराव कर दिया। थाने का घेराव कर रहे लोगों ने बताया कि गौरीचक थाना प्रभारी द्वारा अपराधियों के धरपकड़ में काफी लापरवाही बरती जा रही है।


इधर, गौरीचक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मिक्कू कुमार नाम के एक युवक की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मामला पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले के पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।