ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / सुशासन की सरकार पर सवाल ! राजधानी में बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व...

सुशासन की सरकार पर सवाल ! राजधानी में बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य को गोलियों से किया छलनी, इस मामले में था विवाद

08-Jun-2023 08:30 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके से निकल कर सामने आ रही है। जहां अपराधियों ने सरेआम पूर्व पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या कर डाली है। 


दरअसल, राजधानी पटना से सटे मनेर में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। यहां ब्रह्मचारी में बाइक सवार दो अपराधी ने पोखर पर निवासी चिंता राय के बेटे और पूर्व पंचायत समिति सदस्य 36 वर्षीय अरुण कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। पूर्व पंचायत समिति सदस्य अरुण कुमार पर इससे पहले भी तीन बार जानलेवा हमला हो चुका था। गांव के ही कुछ लोगों के साथ इनका विवाद चल रहा था।  यह मामला न्यायालय में है। 


वहीं, इस घटना के बाद मृतक के भाई का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले में किसी तरह का कड़ा एक्शन नहीं लिया। जबकि उन्होंने डीजीपी, एसएसपी से भी शिकायत की थी और उन्हें अनुमान था कि उनके भाई पर हमला किया जा सकता है।  लेकिन, इसके बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया जिसका परिणाम है की आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 


बताया जा रहा है कि, पूर्व पंचायत समिति अरुण कुमार यादव अपने ईंट भट्ठे पर काम करवाने के बाद गांव लौट रहे थे। इस बीच ब्रह्मचारी मोड़ के समीप बाइक खड़ी कर कुछ लोगों से बात कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मार उनकी हत्या कर दी। हालांकि लोगों ने उसे जिंदा समझकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गये, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। 


इधर, इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। साथ ही गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रखी है।हत्या के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। अरुण कुमार की हत्या से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस का कहना है कि, हत्या के मामले में जांच चल रही है। बिना जांच के कुछ भी कहना संभव नहीं है।