बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
10-Aug-2023 09:32 AM
By First Bihar
NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता ही जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीएम के गृह जिलें से जुड़ा हुआ है। यहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने आपसी रंजिश को लेकर वार्ड सदस्य को गोलियों से भूना डाला है। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल क़याम है।
मिली जानकारी के अनुसार, नांलदा में एक बार फिर एक वार्ड सदस्य को गोलियों का निशाना बनाया गया। यह मामला भागन बीघा ओपी क्षेत्र के पचासा गांव के पास शंकर होटल का है। मृतक रौशन पासवान इसी बार हरनौत नगर पंचायत के वार्ड संख्या 17 से जीते थे। ऐसा कहा जा रहा है कि पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि, वार्ड सदस्य जब बिहारशरीफ से अपने गांव लौट रहे थे, उसी दौरान ये वारदात हुई है। पूर्व से घात लगाए बेखौफ अपराधियों ने हरनौत नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड पार्षद रौशन पासवान को गोलियों से छलनी कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना के संबंध में मृतक के चाचा ने बताया कि, रौशन हरनौत से कुछ सामान की खरीदकारी कर मुख्यालय बिहारशरीफ से बाजार की ओर लौट रहा था। उसी दौरान गोली मारी गई है. दो गोली रौशन के सिर और पेट में लगी है। घटना की जानकारी रोशन के मोबाइल से पुलिस ने रात में हमें दी। जिसके बाद हमलोग बिहारशरीफ पहुंचे।
इधर, इस हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया में मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा बताया जाता है। मृतक की पहचान रौशन पासवान 28 वर्ष पिता स्व. सुहावन पासवान के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस हत्या की वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होने की बात कह रही है।