क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र
10-Jun-2023 08:31 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में आम तो आम ख़ास लोगों के साथ ही अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने बीजेपी के पूर्व विधायक के भतीजे की हत्या कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना में बीजेपी के पूर्व विधायक के भतीजे का शव मिला है। मृतक हिसुआ से पूर्व विधायक अनिल कुमार का भतीजा आकर्ष है। उसकी उम्र 21 साल है। आकर्ष के पिता बिहार शरीफ में बस मालिक हैं। आकर्ष का शव पटना सिटी के मालसलामी थाना इलाके के गंगा घाट से बरामद किया है। वह 1 जून से लापता था। इसके बाद अब पुलिस शव का हर पहलू से जांच करने में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि, आकर्ष की हत्या हाथ-पैर बांधकर पेट में धारदार हथियार से वार करके की गई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच सनसनी का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
वहीं, भाजपा नेता के भतीजे आकर्ष कुमार के परिवार ने उसके लापता होने को लेकर बिहार शरीफ थाने में मामला दर्ज कराया था। आकर्ष के पिता अंजय कुमार और मां बबली कुमारी ने आरोप लगाया था कि पुलिस उनके बेटे की खोजबीन करने में लापरवाही बरत रही है और सहयोग नहीं कर रही है। आकर्ष 1 जून को बिहारशरीफ से अपने दोस्तों के साथ परीक्षा देने पटना आया था। उसके बाद से ही अचानक लापता हो गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आकर्ष के दोस्त से भी पूछताछ की थी। मगर आकर्ष का कोई सुराग नहीं मिला था।
इधर, अब पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के गंगा नदी के नजदीक से पुलिस ने आकर्ष का शव क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद कर लिया है। आकाश की हत्या से पहले उसके हाथ-पैर बांधे गए थे और पेट पर धारदार हथियार से वार किया गया था। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस इसमें गहराई से छानबीन में जुट गई है।