ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / सुशासन की सरकार पर सवाल !जमीन कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने मारी 7...

सुशासन की सरकार पर सवाल !जमीन कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने मारी 7 गोली; पुलिस ने 2 को किया अरेस्ट

12-Aug-2023 10:45 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रशासन का भय बिल्कुल कम होता हुआ नजर आ रहा है।राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन या पल गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर डाली है।


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। अपराधियों ने एक के बाद एक सात गोलियां कारोबारी को मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के एनएच-31 के पास की है।


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर निवासी आशुतोष कुमार के रूप में की गई है।आशुतोष कुमार का परिवार पटना में रहता है और वो बेगूसराय के जीरोमाइल में रहा करता था। कारोबारी बेगूसराय में भी जमीन खरीद बिक्री का कारोबार किया करता था।


बताया जा रहा है कि, आशुतोष कुमार को बीती रात किसी ने फोन करके जीरोमाइल बुलाया था, जहां उसकी हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।

इधर, इस मामले को लेकर एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया, रात 12 बजे के करीब एफसीआई थाना क्षेत्र में पार्टी मनाने के दौरान जमीन कारोबारी आशुतोष कुमार को गोली मारने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने शव लेकर भाग रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है और शव को बरामद कर लिया है । 

इसके साथ ही सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी की और तेघड़ा थाना क्षेत्र में स्कार्पियो सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान दो बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने इस दौरान रतनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बदमाश राकेश गौतम और लक्ष्मण गौतम को गिरफ्तार किया जिसके निशानदेही पर फुलवरिया थाना क्षेत्र के राजा चिमनी के पास से आशुतोष कुमार का शव बरामद किया है। 

फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच करने में जुटी हुई है। इस मामले में फरार दो बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।