बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
18-Jun-2023 08:10 AM
By First Bihar
SUPAUL : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता होगा जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में ताजा मामला सिवान जिले से निकलकर सामने आ रही है। यहां बेखौफ अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मार दी है। जिससे दोनों लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के दिना पट्टी में दो युवक को गोली मार दी गई। दोनों को स्थानीय लोगों ने पिपरा स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि, दो लोगों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं, इस घटना में मृतकों की पहचान दीनापट्टी निवासी 42 वर्षीय मो. नूरुल्लाह और 40 वर्षीय सिकंदर दास के रूप में की गई है। इनलोगों को बाइक पर सवार दो अपराधियों ने दीना पट्टी पहुंच कर घर के पास ही गोली मारी है। घटना के बाद अपराधी वहां से फरार हो गया। मृतक मो. नुरुल्लाह सरकारी शिक्षक भी थे। उसे तीन गोली लगी है। वहीं एक अन्य युवक सिकंदर दास गांव में ही दुकान चलाता था।
इधर, इस घटना के बाद गांव में युवक की मौत के बाद गांव में सन्नाटा फैल गया है। मौके पर पिपरा थाना की पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।सुपौल सदर एसडीपीओ कुमार इंद्रप्रकाश पिपरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों से ले रहे है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर तहकीकात की जा रही है।