ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव

सुशासन पर सवाल ! लूट की नियत से आए अपराधियों ने सैलून संचालक को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कप

03-Aug-2023 07:34 PM

By First Bihar

SITAMADHI : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम हो गया है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसपर लगाम लगाने को लेकर लगातार समीक्षा बैठक भी की जाती है, लेकिन इसके बाबजूद इसपर रोक लगता हुआ नजर नहीं आ रहा है। अपराधी सरेआम किसी को भी गनपॉइंट पर ले रहे हैं और अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से जुड़ा हुआ है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक सैलून संचालक को गोलीमार जख्मी कर डाला है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी में बेखौफ बदमाशों ने सैलून संचालक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी सैलून संचालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला डुमरा थाना क्षेत्र के बछाड़पुर का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। आसपास के लोगों का भीड़ जमा होना शुरू हो गया। इसी दौरान किसी ने इस घटना की सुचना नजदीकी पुलिस थाने को दिया है। 


बताया जा रहा है कि, बाइक सवार अपराधियों ने बछाड़पुर में एक सैलून संचालक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। बदमाशों ने इसे दो गोली मारी है। जिसमें पहली गोली सैलून संचालक मुन्ना के पैर में लगी है।  जबकि दूसरा गोली उसके हाथ में लगी है। इसके बाद इसे आनन - फनान में नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। जहां इसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। 


इधर, इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि अपराधी लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे।  इसी दौरान गोलीबारी की जिसमें मुन्ना ठाकुर को गोली लग गई।  स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।