मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
22-Jun-2023 12:22 PM
By First Bihar
NAWADA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एसपी आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें वार्ड पार्षद समेत 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
दरअसल, जिले में एसपी आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना दिया गया है। यहां मंगर बीघा में संपत्ति विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ मारपीटऔर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। बड़े भाई के द्वारा की गयी ताबड़तोड़ फायरिंग में वार्ड 6 की वार्ड पार्षद सुषमा देवी, पति सुरेंद्र कुमार और बेटा धर्मवीर बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद डायल 112 तुरंत मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि, जिस जगह पर इस फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। वहां से एसएसपी आवास काफी नजदीक में मौजूद हैं। ऐसे में जिस घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस महकमा एक्शन में आ गया और फायरिंग करने के आरोप में कृ्ष्णा यादव के यहां छापेमारी की है। इसमें दो रायफल और कई गोली बरामद हुई है।
इधर, इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए घायल वार्ड पार्षद के पति सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ये मामला मंगर बीधा का है। जमीन विवाद में पूरे परिवार के साथ मारपीट की गयी थी। घायल होने के बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।आरोपियों की तरफ से चार राउंड गोली फायर की गयी थी। इसमें पूरा परिवार घायल हो गया।