नीतीश के बिना विधवा हो जाएगा बिहार, राज्यसभा जाने पर CM के बहनोई का बड़ा बयान Indian Railways update : 'अब आगे नहीं जाऊंगा ...',बीच रास्ते ALP ने रोक दी यात्रियों से भरी ट्रेन ; जानिए फिर क्या हुआ सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने
01-Sep-2020 01:31 PM
DESK : क्रिकेटर सुरेश रैना आईपीएल छोड़कर भारत वापस लौट आए हैं. उनके लौटने पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके लौटने के पीछे पारिवारिक कारण बताया था, मगर टीम के मालिक एन श्रीनिवासन ने कुछ और ही कारण बताया था.
इन सबके बीच सुरेश रैना ने मंगलवार को ट्वीट करके पंजाब पुलिस से एक अपील की है. सुरेश रैना ने कहा कि पंजाब में मेरे परिवार के साथ जो हुआ वह भयानक से भी परे था. मेरे अंकल की उसी समय मौत हो गई थी, मेरी बुआ और मेरे कजिन को गंभीर चोट आई थी. दुर्भाग्यवश जिंदगी से संघर्ष करते हुए बीती रात को मेरे कजिन ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया. मेरी बुआ अभी भी गंभीर हालत में है .
इसके आगे क्रिकेटर रैना ने कहा कि अभी हमें यह मालूम नहीं चला है कि उस रात मेरे परिवार के साथ क्या हुआ था. मैं पंजाब पुलिस से अपील करता हूं कि वह इस मामले को देखें, कम से कम हम ये हक तो रखते हैं जानने का कि उनके साथ यह किसने किया और उन अपराधियों को अधिक अपराध करने के लिए छोड़ा जाना नहीं चाहिए. बता दें कि सुरेश रैना के रिश्तेदारों पर पठानकोट के फरियाल गांव में आधी रात को हमला हुआ था. बताया जा रहा है कि यह हमला 19 अगस्त की रात को तब हुआ था जब पूरा परिवार छत पर सो रहा था . इसी दौरान अज्ञात लुटेरों ने लूट के इरादे से सभी पर घातक हथियारों से हमला कर दिया. इस हमले में सुरेश रैना की बुआ आशा देवी बुरी तरह से घायल हो गई थी, उनके पति 58 साल के अशोक कुमार की मौत हो गई थी . रैना के कजिन 32 साल के कौशल कुमार और 24 साल के अपिन कुमार भी बुरी तरह जख्मी हो गए थे.