ब्रेकिंग न्यूज़

IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Home / news / सूरत के मदरसा में पढ़ने जा रहे 25 बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन की...

सूरत के मदरसा में पढ़ने जा रहे 25 बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने ट्रेन से उतारा, बच्चों ने लगाया पिटाई का आरोप, अररिया और किशनगंज के हैं सभी बच्चे

18-Apr-2024 10:17 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: चाइल्ड हेल्पलाइन की शिकायत पर मुजफ्फरपुर से सूरत जा रहे 25 बच्चों को जीआरपी ने अवध एक्सप्रेस ट्रेन से उतारा। सभी बच्चों को सुगौली जीआरपी पुलिस स्टेशन लाया गया। जहां जीआरपी ने बच्चों को चाइल्ड केयर भेज दिया। सभी बच्चे किशनगंज और अररिया जिले के रहने वाले हैं। सूरत के मदरसा में पढने के लिए सभी बच्चों को एक शिक्षक अपने साथ ले जा रहे थे।


बताया जाता है कि सूरत के मदरसा में इन बच्चों का एडमिशन हुआ है। बच्चों को सूरत ले जा रहे शिक्षक ने बताया की चाइल्ड हेल्पलाइन के पदाधिकारी को ट्रेन का रिजर्वेशन और आधार कार्ड भी दिखाया गया लेकिन सभी बच्चों को ट्रेन से उतार दिया गया। सभी बच्चे दस से पन्द्रह साल की उम्र के है। जिन्हें सुगौली से मोतिहारी चाइल्ड हेल्प लाइन भेजा गया है।


टीचर का कहना है कि माता-पिता की इजाजत पर बच्चों को सूरत के मदरसा में पढ़ाने के लिए ले जा रहे थे। लेकिन सभी बच्चों को ट्रेन से नीचे उतार दिया गया। पुलिस वालों को कहा कि मोबाइल दे दीजिए मैं आपको अपने प्रिसिंपल से बात करता हूं। लेकिन उनका कहना था कि इन बच्चों को मजदूरी कराने के लिए सुरत ले जाया जा रहा है। सभी बच्चों को जीआरपी थाने ले जाया गया जहां बच्चों से पूछताछ की गयी। टीचर ने बच्चों को पीटे जाने का भी आरोप लगाया। 


जबकि मोतिहारी चाइल्ड हेल्पलाइन के पदाधिकारी अभिषेक कुमार का कहना था कि ये बच्चे ट्रेन से यात्रा कर रहे थे संदिग्ध हालत में मिले हैं इनके साथ कोई अभिभावक नहीं था। शक के आधार पर बच्चे को उतारा गया है। सीडब्लूसी के समक्ष सभी बच्चों को प्रस्तुत किया जाएगा जिसके बाद सभी बच्चे अपने घर चले जाएंगे। बच्चे की पिटाई की बात गलत है। जाफरन नामक बच्चे ने बताया कि वो पढ़ने के लिए मुजफ्फरपुर से सूरत के मदरसा में जा रहा था। लेकिन सभी 25 बच्चों को उठाया और मारपीट किया और ट्रेन से उतार दिया गया। 

 news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image


news image