छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत
29-Nov-2023 09:57 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : उत्तराखंड के उत्तरकाशी सुरंग में पिछले 17 दिनों से फंसे 41 मजदूरों के परिजनों के लिए मंगलवार की देर शाम मंगलकारी खबर आयी, जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यहां बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के एक मजदूर भी टनल में फंसे थे। इसके बाद अब मुजफ्फरपुर गिजास गांव के दीपक के घर में अब दिवाली जैसा माहौल है।
दरअसल, उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों के रेस्क्यू के बाद पूरे देश ने राहत की सांस लेते हुए राहत और बचाव दलों के प्रयास की सराहना की है। वहीं सुरंग से सकुशल बाहर आए मजदूरों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात कर उनकी कुशलता जानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले दिन से ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इन मजदूरों के लिए किए जा रहे रेस्क्यू ऑपेरशन का अपडेट ले रहे थे।
वहीं, उत्तराखंड के उत्तर काशी टनल में फंसे 41 मजदूरों के बाहर निकलने की खबर जैसे ही बिहार के मुजफ्फरपुर गिजास गांव के दीपक के घर वालों को मिली। वैसे ही यहां दिवाली जैसा माहौल बन गया। इनके घर में पटाखे फूटने लगे। इनके घर और आस - पड़ोस में मिठाईयां बांटी गई। यह घटना दिवाली के दिन हुआ था, लिहाजा उस दिन तो दीवाली नहीं मनाई गई थी। लेकिन, अब देर रात दीपक के घर और गांव में दिवाली जैसा उत्सव दिखने लगा। दीपक के पिता शत्रुघन राय माता उषा देवी सहित पड़ोसी ने काफी खुशी जाहिर की और भारत के प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को काफी धन्यवाद दिया।
आपको बताते चलें कि, सुरंग से निकाले जाने के बाद सभी मजदूरों को चिन्यालीसौड़ में बनाए गए अस्पताल ले जाया गया। यहां पर मजदूर 48 घंटों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। इसी के बाद उन्हें उनके परिजनों से मिलने भेजा जाएगा. अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि अस्पताल में मजदूरों का इलाज और उनके घर जाने की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अस्पताल में इलाज का खर्चा भी उत्तराखंड सरकार उठाएगी. साथ ही साथ उनके रहने खाने की व्यवस्था का खर्च भी सरकार के ही जिम्मे होगा और उन्हें घर पहुंचाने का भी।