ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली पिंटू राणा और कमांडर करुणा गिरफ्तार

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली पिंटू राणा और कमांडर करुणा गिरफ्तार

22-Jul-2022 11:54 AM

JAMUI : सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. 50 हजार का इनामी हार्डकोर जोनल नक्सली कमांडर पिंटू राणा को सुरक्षाबलों ने महिला नक्सली कमांडर करुणा के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि गिरफ्तार जोनल नक्सली कमांडर पिंटू राणा के खिलाफ बिहार-झारखंड में चार दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, झारखंड सरकार उस पर दो लाख रुपए का इनाम रखा है. 


बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम को एसपी शौर्य सुमन को जोनल नक्सली कमांडर के अपने चार साथियों के साथ खैरा थाना क्षेत्र के गिद्धेश्वर के जंगलों में छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने रात भर गिद्धेश्वर और सिकंदरा के पाठकचक के जंगली इलाके को घेरे रखा और जोनल नक्सली कमांडर को आत्मसमर्पण करने का दबाव बनाया. लेकिन गुरुवार की दोपहर तक नक्सलियों ने सरेंडर नहीं किया.


पुलिस ने नक्सली के एक परिवार के सदस्य को हिरासत में लेकर लगातार उसे आत्मसमर्पण करने का दबाव बनाया. लेकिन पिंटू राणा भागने की कोशिश करने लगा. इसके बाद सुरक्षाबलों ने गुरुवार की देर शाम उसे खैरा थाना क्षेत्र के कुरवाटांड के जंगल से गिरफ्तार कर लिया. उसके निशानदेही पर सीआरपीफ, एसएसबी द्वारा लगातार जंगली इलाके में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि नक्सली पिंटू राणा और करुणा ने खुद को सरेंडर किया है.


बता दें कि पूर्वी बिहार पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के जोनल नक्सली कमांडर पिंटू राणा के खिलाफ जमुई जिले के अलावा झारखंड के गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, दुमका, नवादा, कौवाकोल सहित कई थानों में नक्सल मामले दर्ज हैं. बिहार में गिरफ्तार जूना नक्सली कमांडर पिंटू राणा पर यह 50 हजार इनाम है. वहीं, झारखंड सरकार उस पर दो लाख रुपए का इनाम रखा है. पिंटू और महिला नक्सली की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी कामयाबी मान रही है.