ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

लालू के खिलाफ मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, CBI झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ गई है SC

13-Feb-2020 02:49 PM

PATNA:  चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद के खिलाफ दायर याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. रांची हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीआई सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. इस याचिका पर मुख्य न्यायधीश सुनवाई करेंगे.

जमानत के विरोध में दायर की गई याचिका

रांची हाईकोर्ट ने देवघर कोषागार मामले में सजा की आधी अवधि गुजर जाने को आधार पर जमानत दे दी थी और सजा को निलंबित कर दिया था. इस फैसले के खिलाफ ही सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. सीबीआई के इस कदम से फिलहाल लालू प्रसाद यादव की चिंता बढ़ गई है. 

जुलाई 2019 में मिली थी जमानत

लालू यादव की ओर से देवघर कोषागार मामले में जमानत याचिका दायर की गई थी. इस मामले में सीबीआई की अदालत ने उन्हें साढ़े तीन साल की सजा दी थी. इसमें से आधी से अधिक सजा वह काट चुके हैं. इसको और सेहत का आधार बताते हुए लालू प्रसाद की ओर से जमानत की मांग की गई थी. जिसके बाद रांची हाईकोर्ट ने जुलाई 2019 में लालू को देवघर मामले में जमानत दे दी थी. लेकिन बाकी मामले में जमानत नहीं मिली है.


रिम्स में भर्ती हैं लालू

सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद रांची के रिम्स में भर्ती है. वह रिम्स में इलाज करा रहे हैं. लालू प्रसाद 15 बीमारियों से पीड़ित हैं. रिम्स के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. लालू प्रसाद का किडनी भी सही से काम नहीं कर रहा है.