ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज...

पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, कहा- तुरंत सरेंडर करें

18-Mar-2024 12:26 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येन्द्र जैन की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है और उन्हें तुरंत सरेंडर करने करने को कहा है। सत्येन्द्र जैन स्वास्थ्य कारणों से फिलहाल अंतरिम जमानत पर हैं।


सत्येन्द्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने साल 2022 के मई महीने में अरेस्ट किया था। कोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों से जैन को बेल दे दिया था। सबसे पहले 6 हफ्तों के लिए कोर्ट ने उन्हें बेल दी थी लेकिन बाद में बेल की अवधि बढ़ती गई। इस दौरान उन्हें मीडिया में बयान देने और राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल हीं होने का निर्देश कोर्ट ने दिया था।


सत्येन्द्र जैन की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर उन्हें बेल देने की मांग की थी। सोमवार को सत्येन्द्र जैन की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मित्तल की पीठ ने सत्येन्द्र जैन की याचिका को खारिज कर दिया और उन्हें तुरंत सरेंडर करने को कहा है।