बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
23-Nov-2019 07:03 PM
MUMBAI : भारत में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब सत्ता की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। शिवसेना ने महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है। शिवसेना की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर यह मांग की गई है कि राज्यपाल के उस फैसले को रद्द किया जाए। जिसमें उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को सरकार बनाने के लिए न्योता दिया। याचिका में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना गठबंधन को सरकार बनाने के लिए मौका देने की मांग भी की गई है।
उधर एनसीपी नेता अजित पवार के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार गठन करने वाली बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। एनसीपी विधायकों की शरद पवार ने जो बैठक बुलाई है उसमें ज्यादातर विधायक पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक एनसीपी के 54 में से 42 विधायक शरद पवार की बैठक में मौजूद हैं। हालांकि अभी भी कई विधायकों का इंतजार हो रहा है। 42 विधायकों के पहुंचने के साथ यह बात साफ हो गई है कि अजीत पवार ने पहले 22 और फिर बाद में 35 विधायकों कृष्ण भरथन का जो दावा किया था वह सच साबित नहीं हो रहा है।
सुप्रीम कोर्ट में आज शिवसेना की तरफ से याचिका दायर होने के बाद अब यह तय हो गया है कि महाराष्ट्र में सत्ता को लेकर सियासी क्लाइमैक्स अब सोमवार को चरम पर दिखेगा। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर कैसे सुनवाई करता है। इस पर सबकी नजरें टिक गई हैं।